फ्लाइट से आये थे कल्याण में एटीएम चोर
हाय टेक चोरों ने किया वेब लिंक का इस्तमाल
DT न्यूज़ /स्वदेश मालवीय
कल्याण : कल्याण पूर्व कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के हद में 19 जून को रात में एटीएम तोड़कर 27 लाख रुपए चोरों ने चोरी कर लिया थे ,पकड़े गए दो चोरो ने खुलासा किया कि उन्होंने उन चोरो का साथ दिया ,जो हवाईजहाज से यहां आए थे,और चोरी करके फरार हो गए, मजे की बात यह रही कि उनके साथी चोरो ने उनके चोरी का हिस्सा भी उन्हें नही दिया,जाते समय बोल गए पुलिस का मामला शांत हो जाएगा तो उनका हिस्सा( चोरी का पैसा) मिल जाएगा।
एटीएम तोड़कर 27 लाख चुराने वाले चोरों के विषय में कल्याण, कोलसेवाड़ी पुलिस ने बताया कि दो चोरों को इसमें मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया , जहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है । साथ ही इस मामले के अन्य चोर पैसे समेत अन्य राज्य में फरार हो गए हैं। फरार चोर फ्लाइट से यहां आए हुए थे यहां के स्थानीय चोरों को केवल चोरी के लिए प्रयोग किया ।
ज्ञात हो कि 19 जून की रात में कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले म्हसोबा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के दो एटीएम मशीन को कटर की सहायता से काटकर चोर 27 लाख रुपया लेकर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी व तकनिक का प्रयोग करते हुए साकीनाका से सरफुद्दीन खान तथा शिलफाटा से उमेश प्रजापति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि चार अन्य चोर जो शायद हरियाणा राज्य से फ्लाइट पकड़कर यहां आए थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों की खास बात यह है कि यह चोर आपस मे मोबाइल पर बात नहीं करए थे बल्कि वेब लिंक के माध्यम से संपर्क करते थे। अन्य राज्य से आये चोर चोरी के बारे में पूरी तरह आस्वस्त कर इन दोनों को चोरी में शामिल किया तथा दोनों एटीएम में चोरी करने के बाद वे फ्लाइट पकड़ कर यहां से फरार हो गए। बेब लिंक के माध्यम से संपर्क यह जाहिर करता है कि फरार चोर कितना शातिर किस्म के हैं जो फोन का प्रयोग नही करते। कोलसेवाड़ी पुलिस के पुलिस निरीक्षक क्राइम सुनील गवली नें बताया कि फरार चोर ही इस घटना के मास्टरमाइंड हैं।घटनाआ स्थल से सीसीटीवी के खंगालने की तलाश जारी है। इसी मोडस ऑपरेंडी में कसारवड़वली और मुंबई में भी एटीएम चोरी की घटनाएं हुई जिससे वहां की जांच टीम भी इन गिरफ्तार चोरों से जानकारी के लिए कोलसेवाड़ी आयी थी।
.jpg)




टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा