हिंदी प्रचार मंडल द्वारा पखवाड़े का आयोजन

 हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में "हिंदी काव्य प्रतियोगिता" एवं 'हिंदी दिवस पर अपने विचार"का समापन


DT न्यूज़/स्वदेश मालविय

कल्याण : हिंदी प्रचार मंडल द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल, हिंदी जूनियर कॉलेज , रा.ब. मो.शी प्राथमिक हिंदी विद्यालय एवं व्यवसायिक विभाग में आज दिनांक 29 सितंबर 2022 को हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में "हिंदी काव्य प्रतियोगिता" एवं 'हिंदी दिवस पर अपने विचार', का कार्यक्रम रखा गया था।

        हिन्दी हाईस्कूल ,हिंदी जूनियर कॉलेज

 जिसमें हिन्दी हाईस्कूल ,हिंदी जूनियर कॉलेज, प्राथमिक विभाग व व्यवसायिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम में हिंदी प्रचार मंडल के महामंत्री राकेश मिश्रा, प्राचार्य ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, उप प्राचार्य सतीश पांडे, हाई स्कूल के उपमुख्याध्यापक आर. एस.यादव व प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका श्रीमती सीमा उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।निर्णायक की भूमिका में हाई स्कूल के सहायक शिक्षक श्री सुनील पांडे, सहायक शिक्षिका श्रीमती अनुराधा दुबे, व कॉलेज के सहायक शिक्षक अजय मिश्रा उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सहायक शिक्षक डॉ.सूर्यभान उपाध्याय ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक रमेश मिश्रा व हाई स्कूल के सहायक शिक्षक अमरीश मिश्रा का विशेष योगदान रहा l 

इसके अलावा कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विद्यालय परिवार सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विजय छात्रों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया गया।

टिप्पण्या