आरोप के खिलाफ न्ययालय जायंगी उपलेखा अधिकारी
सेना नगरसेवक ने मनपा क्लर्क पर लगाया करोड़ो का भ्र्ष्टाचार करने का आरोप
DT न्यूज़/स्वदेश मालविय
ठाणे: उल्हासनगर महापालिका में 9,000 रुपये की तनख्वाह पर कार्यरत एक कम्प्यूटर क्लर्क की नौकरी करने वाली नीलम कदम मात्र 12 साल में 150 करोड़ की मलकिन कैसे बन गई।उनकी संपति की जांच करने की मांग शिव सेना पार्टी (शिंदे गुट) के नगरसेवक राजेंद्रसिंह भुल्लर उर्फ महाराज ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ; आयकर विभाग और, प्रवर्तन निदेशालय (ED), उल्हासनगर महापालिका आयुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारी को लिखित रूप से की है!ऐसी जानकारी सूत्रों के अनुसार मिली है।
जबकि क्लार्क नीलम कदम ने इस विषय को सिरे से नकार दिया है। नीलम ने कहां है जहां देश के प्रधानमंत्री मंत्री महिलाओं के सम्मान करने की बात करते है उसी देश में एक महिला के साथ अन्याय हो रहा है उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है यह एक अफसोस कि बात है।साथ ही उन्होंने इस विषय को लेकर न्यायालय में जाने की बात भी कही है।आइए जानते हैं नीलम कदम का इस विषय में क्या कहना है।
राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने 12 अक्टूबर 2022 को नीलम कदम के खिलाफ जो शिकायतें की हैं,उसे माने तो क्लर्क से उप-लेखा अधिकारी बनी वें भ्रष्टाचार मे लिप्त होने का आरोप पत्र के जरिये लगाया है ।
जबकी राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) से इस विषय पर ऑन कैमरा बात करने को कहा तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया है।
भुल्लर (महाराज) ने नीलम कदम के खिलाफ अनेक खातों में अर्जित सम्पत्तियों की जांच की मांग की है जिससे नीलम कदम की कमाई 150 करोड़ रुपये का खुलासा हो सके। साथ ही . बुल्लर ने अपनी शिकायत में 10 विषयों का जिक्र किया है जिसकी वे जांच की मांग कर रहे है!




टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा