चिंचपाड़ा भवानी मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

 तुलजा भवानी मंदिर में संपन्न हुई महापूजा 


DT न्यूज़/स्वदेश मालविय

कल्याण:-संवाददाता- नवरात्रि उत्सव के नौवें दिन कल्याण पूर्व चिंचपाड़ा स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर में पंढरीनाथ म्हात्रे द्वारा श्री सत्यनाराय की महापूजा का आयोजन किया गया जहाँ भक्तों की भारी भीड़ जुटी और सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित रह कर मां भवानी की पूजा अर्चना कर दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

   इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रवण म्हात्रे, पंढरीनाथ बाबू म्हात्रे डॉ. नरेश म्हात्रे,गणेश म्हात्रे. पूर्व पार्षद जनार्दन म्हात्रे,नेहाल म्हात्रे,विशाल म्हात्रे,अरुण म्हात्रे,भगवान म्हात्रे, भोला महाराज, एकनाथ म्हात्रे,अशोक म्हात्रे,वासुदेव तरे,प्रफुल्ल म्हात्रे, शेखर म्हात्रे,सतीश म्हात्रे, महेंद्र बोडके के अलावा भारी संख्या में युवा,बच्चे एवं बुजुर्ग, महिला,पुरुष  देवी भक्त उपस्थित रहे ,सभी भक्तों ने मां तुलजा भवानी की पूजा पूजा अर्चना एवं दर्शन किया औऱ महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

टिप्पण्या