सेंट मैरी हाई स्कूल कल्याण में मातृ पितृ को पूजा

 सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता


DT न्यूज़/स्वदेश मालविय

कल्याण: "मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्" १९ नवंबर को सेंट मैरी हाई स्कूल चक्की नाका कल्याण पूर्व में मातृ पितृ पूजन को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह का आरंभ ईशवंदना, दीप प्रज्वलन और पूर्ण कुंभ के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती दीपाली काळे तथा श्रीमान विद्याधर भुस्कुटे उपस्थित थे। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा शानदार मातृ पितृ पर गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का की शुरुवात आयोजन एवं उनके मात कर किया गया साथ ही श्लोक से की गई। 

विद्यालय की माननीय प्रधानाध्यापिका श्रीमती दिव्या बोरसे मैडम एवं सीईओ श्रीमती विंदा भुस्कुटे मैडम ने मातृ पितृ दिवस पूजन के अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये।

मातृ पितृ पूजन में लगभग सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ माता पिता का सहभाग के रूप में नजर आए। प्रधानाध्यापिका ने आय हुए अभिभावक का और विद्यालय में क्रियान्वित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तिगत विकास के लिए आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर अभिभावकों को उनकी निजी जीवन के प्रति जागृत कर स्वयं के लिए भी समय निकालकर जिंदगी जीने की सलाह दी। साथ में संस्कार से सम्बंधित बच्चो को शिक्षा दी और अभिभावकों को निवृत्ति के बाद भी लगातार अपने कार्यो को पूर्ण करने की सलाह दी।

विद्यालय की सीईओ श्रीमती विंदा भुस्कुटे मैडम ने प्रमुख अतिथि श्रीमान विद्याधर भुस्कुटे जी के उपलब्धियों का वर्णन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया । साथ कन्याकुमारी में श्रीमती किरण बेदी जी के साथ हुई भेट पर अपने भाव को प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को नई उचाईयो को हासिल करने की प्रेरणा दी।

टिप्पण्या