कल्याण पलावा में संपन्न 38 विद्यालयों के बीच टूर्नामेंट
बिड़ला महाविद्यालय एवं मुम्बई वि.वि. के संयुक्त तत्त्वावधान में टेनिस टूर्नामेंट
DT न्यूज़/स्वदेश मालविय कल्याण: बी. के. बिड़ला महाविद्यालय, कल्याण और मुंबई विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में अन्तरविश्वविद्यालयीन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ओलम्पिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पलावा, कल्याण में संपन्न इस आयोजन में पाँच राज्यों -महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा, राज स्थान सहित गुजरात के कुल अड़तीस विश्वविद्यालयों के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता रही। इस पाँच दिवसीय टूर्नामेंट में गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद को प्रथम, रेनीसेन्स विश्वविद्यालय, इंदौर को द्वितीय और शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दत्तात्रय शिंदे, अडीशनल पुलिस कमिश्नर, थाने सहित बिड़ला महाविद्यालय के शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश चन्द्र, प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील मुंबई विश्वविद्यालय के खेल व शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. मोहन अमरूले आदि खेलप्रेमी विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं इस टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर डॉ. दयानंद कुमार, उपाध्यक्ष, स्क्वेश रेकेट फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया एवं जॉइंट सेक्रेटरी, महाराष्ट्र ओलम्पिक असोसिएशन विशेष रूप से उपस्थित थे | देश के अलग-अलग राज्यों से सहभागी खिलाडियों के उत्साह और उनके जुझारूपन की तारीफ उपस्थित दर्शकों द्वारा मुक्त कंठ की गई। टूर्नामेंट का आयोजन डॉ. मोहन अमरूले, डॉ. हरीश दुबे, प्राचार्य, रात्रिकालीन बी.के. बिड़ला महाविद्यालय, डॉ. वाई डी. बागराव जैसे खेलप्रेमियों के अथक प्रयत्नों से संभव हो सका। इस आयोजन में डॉ. डी. के. बराटे, डॉ. दत्ता क्षीर सागर, डॉ. अर्चना सिंह, जीतू सैनी, डॉ. विजय जाधव एवं डॉ. श्यामसुंदर पाण्डेय आदि प्राध्यापकों सहित बिड़ला महाविद्यालय के एन सी सी छात्रों की विशेष भूमिका रही। ज्ञातव्य हो कि मुंबई विश्विद्यालय के साथ मिलकर बिड़ला महाविद्यालय द्वारा एक वर्ष में यह दूसरा बड़ा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। खेल समापन के अवसर पर डॉ. हरीश दुबे ने सभी आगंतुकों सहित खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने वाले कुशाला एवं अर्श होटलों के व्यवस्थापक अरुण शेट्टी एवं चरण शेट्टी और ओलम्पिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पलावा के व्यवस्थापक स्वप्निल घोले के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।




टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा