पत्रकार स्व अशोक बोधाजी की 5 वीं पुण्यतिथि पर पार्क का नामकरण

 पत्रकार स्व श्री अशोक बोधा के नाम से जाना जाएगा नाना नानी पार्क 

संवाददाता/स्वदेश मालविय

उल्हासनगर: आज दिनांक 19 दिसम्बर/2022 को दिन *दैनिक उल्हास विकास के संस्थापक संपादक स्वर्गीय श्री अशोक बोधा* की याद में शहर के प्रसिद्ध गार्डन नाना नानी पार्क को " स्वर्गीय पत्रकार श्री अशोक बोधा नाना नानी पार्क" के नामकरण को मंजूरी मिली है। 

पत्रकार स्व अशोक बोधा साहब की 5 वीं पुण्यतिथि पर पार्क के नामकरण एव कार्यसम्राट आमदार कुमार आयलानीजी के स्थानिक आमदार निधी से नाना नानी गार्डन के प्रवेश द्वार एव गार्डन के सुशोभिकरण  काम* का  भूमिपूजन सोहळा किया गया।

 इस वक्त राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष के श्री भारत गंगोत्री,हरकिरण कोर सोनिया धामी,पूर्व स्थायी समिती सभापती दीपक (टोनी) शीरवानी,समाज सेवक डॉ जयराम लुल्ला,समज सेवक रमेश आहुजा,ढालु नाथानी,विनोद गोवानी,फुलचंद यादव,होम नारायण वर्मा,सुरेश हारचंदानी,संजय राजगुरू, नंदू चव्हाण,नवनीत भराटे,जी के साथ शहर के नागरिक पत्रकार व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस शुभ कार्य मे उपस्थित रहे ।

इसी के साथ भारत गंगोत्री का भी जन्म दिन भी केक कट कर मनाया गया व उन्हे जन्म दिन की भी शुभ कामनाए दी गई।

टिप्पण्या