सेंट मेरी हाईस्कूल में नो हॉर्न अभियान
प्रदूषण की समस्या भगाए, बिना कारण हॉर्न ना बजाए
DT न्यूज़/स्वदेश मालविय
कल्याण:दिनांक ६ जनवरी २०२३ की सुबह ९ बजे से सेंट मेरी हाईस्कूल में शांति उत्सव यानी बेवजह हॉर्न बजाने से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लोगो में नो होंकिंग अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र देशमुख हिराली संस्था के संस्थापक एवं संयोजक वकील पुरुषोत्तम खानचंदानी , अध्यक्ष श्रीमती सरिता खानचंदानी और यंगिस्तान संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक मिथिलेश झा जी का बहुत अधिक मात्रा में सहभाग रहा।
आर्यों ग्लोबल चेयरमैन अध्यक्ष भरत मलिक सर, मुख्याध्यापिका श्रीमती दिव्या बोरसे एवं एडमिन सी.ई.ओ. डॉ विंदा भुस्कुटे के निर्देश एवं परामर्श द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। जहां सेंट मेरिज् हायस्कूल की प्रधानाचार्या दिव्या बोरसे ने बच्चों को नो हॉर्न अभियान के लिए स्वयं घोषणापत्र तैयार करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। वही डॉ विंदा मैडम ने कल्याण और डोंबिवली में अधिकमात्रा में किस तरह हॉर्न अधिक बजाने के कारण हो रहे अपघातो का वर्णन किया।
आर्य ग्लोबल संस्था के अध्यक्ष भरत मलिक ने अपने भाषण के द्वारा बताया की मोबाइल का उपयोग करने से कानों और आँखों को किस प्रकार नुकसान पहुंच रहा है। जब स्वयं मोबाइल का उपयोग कम किया, तभी विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में मोबाइल का उपयोग किस प्रकार कम करना चाहिए इसकी सलाह दी और हर विद्यार्थी का भविष्य किस प्रकार उज्ज्वल है और देश के प्रति क्या योगदान होना चाहिए यह सेंट मेरिज् की पूर्व छात्रा स्पर्श का उदाहरण देते हुए।
उदाहरण देते हुए, बच्चों को प्रेरित किया। हीराली संस्था की अध्यक्ष सरिता खानचंदानी ने अपने भाषण के द्वारा बताया की महानगरीय शहरों में वाहनों का हॉर्न किस प्रकार खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यह रक्तचाप को किस प्रकार बढ़ाता है, तनाव और कार्डियो वेस्कुलर जैसे अनेकों बीमारियों का कारण बन रहा है।
अभियान के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों से यंगिस्तान संस्था के लोगो को गुलाब के फूल और ग्रीटिंग कार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र देशमुख ने अपने मार्गदर्शन से हमें हॉर्न ना बजाने का संदेश दिया। पुलिस उप निरीक्षक धनराज वाघ सर द्वारा हॉर्न ना बजाने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के कर्तव्य का पालन करने की प्रतिज्ञा विद्यालय के सभी सदस्यों द्वारा लिया गया।
सेंट मेरिज् हाईस्कूल की प्रधानाचार्या दिव्या बोरसे मैडम के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का तहे दिल से अभिवादन किया। कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत माथे पर चन्दन टिका लगाकर किया गया।
हॉर्न ना बजाने का अभियान और हॉर्न बजाने से होनेवाले मानसिक और शारारिक रोगो को ध्यान में रखते हुए और ध्वनि प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए सेंट मेरिज् हाईस्कूल के सभी सदस्यों ने इस अभियान में बड़ी मात्रा में सहभाग लेते हुए, विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने स्वयं घोषणापत्र तैयार कर, विद्यालय के ८०० छात्र तथा छात्राओं , ३० से अधिक शिक्षक- शिक्षिका और विद्यालय के सभी मौसी, दादा और गृह व्यवस्था के लोगो ने चक्कीनाका पर नो हॉर्न विज्ञापन का संदेश देते हुए और बिना कारण हॉर्न ना बजाए, सिर दुखता है का नारा लगाकर देश की जनता को जागरूक किया और यह संदेश जन–जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा और तालियों की गुंज से किया गया।




टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा