बिड़ला महाविद्यालय में शिव रायांगण प्रदर्शनी संपन्न

 कल्याण के बिड़ला महाविद्यालय में शिवाजी महाराज एवं पेशवा युगीन परिवेश से लोगों को अवगत 

DT न्यूज़/स्वदेश मालविय

कल्याण: कल्याण स्थित बी. के. बिड़ला महाविद्यालय में शिवाजी महाराज युगीन एवं पेशवा युगीन परिवेश से लोगों को अवगत कराने के लिए शिव रायांगण' का आयोजन किया गया था | इस आयोजन में इतिहास विभाग के छात्रों द्वारा उक्त दोनों कालों के पोशाक, खाद्य पदार्थ, हाथियार और तत्कालीन शासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का परिचय कराने वाले तमाम उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। 

                       चित्रों और मूर्तियों 

प्रदर्शनी में लगे चित्रों और मूर्तियों को देख कर इतिहास वर्णित वातावरण स्वतः उपस्थित हो रहा था इस प्रदर्शनी में शिवाजी के 'अष्ट प्रधान मंडल' से सम्बन्धित प्रदर्शनी लोगों को विशेष आकर्षित कर रही थी । शिवाजी और पेशवा काल के जीवन की तमाम घटनाओं का परिचय कराती यह प्रदर्शनी अपने समय का यथार्थ प्रस्तुत कर रही थी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. नरेश चन्द्र, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुबोध दवे और प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुवर्णा जाधव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,अतिथियों ने प्रर्दशनी लाभ और अपने शब्दों में सराहना की साथ ही  उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

टिप्पण्या