बिड़ला महाविद्यालय में बजट चर्चा एवं कॉमर्जेन्स फेस्टिवल संपन्न

 बी के बिड़ला में कमर्जेंस का आयोजन वाणिज्य एवं आर्थिक भूमिका को केंद्र में रख कर किया गया

DT न्यूज़ /स्वदेश मालवीय

  कल्याण:  बी. के. बिड़ला महाविद्यालय, कल्याण द्वारा वाणिज्य के छात्रों के लिए कमर्जेंस एवं बजट पर सामान्य जनता के लिए चर्चा रखी गई | कमर्जेंस का आयोजन वाणिज्य की सामाजिक एवं आर्थिक भूमिका को केंद्र में रख कर किया गया था | वाणिज्य के छात्रों ने  इसे एक उत्सव के रूप में मनाया | इस अवसर पर नौकरी के अतिरिक्त उद्यमिता के क्षेत्र में वाणिज्य की महत्ता को दर्शाने के  लिए छात्रों ने दर्जनों स्टॉल लगाये और दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की बिक्री की | यह कार्यक्रम नई पीढी को स्वरोजगार एवं वाणिज्य के महत्त्व से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था | 

इस अवसर पर वाणिज्य से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर छात्रों द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये |  छात्रों द्वारा नैतिक शिक्षा, क्रियात्मक शिक्षा, उद्यमिता विकास, संगठनात्मक कौशल, वाणिज्य के सामाजिक महत्त्व आदि विषयों पर चर्चा की गई |  कुछ छात्रों ने मल्लखम्ब जैसे अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया गया | इस आयोजन का उद्घाटन श्री सुबोध दवे, उपाध्यक्ष, प्रबंधन समिति,  महाविद्यालय के निदेशक डॉ. नरेश चन्द्र एवं प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

   ज्ञातव्य हो कि बिड़ला महाविद्यालय द्वारा लम्बे समय से भारत सरकार के बजट के बाद सामान्य जनता के लिए बज़ट की उपयोगिता और उसकी विशेषताओं पर चर्चा का आयोजन किया जाता है | इस वर्ष के आयोजन में बज़ट पर चर्चा के लिए श्री प्रमोद कुमार, आई आर एस (अवकाश प्राप्त ) , प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स, ठाणे और सी ए शैलेश बंडी,  सदस्य, डायरेक्ट टैक्स कमेटी WIRC ऑफ़ ICAI, मुंबई जैसे विद्वानों द्वारा बड़ी सरलता पूर्वक बज़ट की बारीकियों को स्पष्ट किया गया | इस अवसर पर सी. ए. सी. डी. फड़के, डॉ. हरीश दुबे, डॉ. अशोक प्रधान, एड. मनोहर पालन आदि गणमान्य उपस्थित थे |    

यह आयोजन उपप्राचार्य डॉ. विपिन चंद वाडेकर, डॉ. अनुराधा हस्तक,  डॉ. वृंदा निशानदार, प्रा. लक्षित सोनी, प्रा. भरत बागुल, प्रा. ज्योति तुपे सहित हुमायरा शेख, ऐश्वर्या पिसरोडी, आदित्य गोरक्षकर, रितिशा सिंह,  श्रेया शर्मा, ओम सावंत और हर्षित तिवारी आदि छात्रों की अथक मेहनत से संपन्न हो सका | इस आयोजन में कल्याण के अन्य महाविद्यालयों के छात्रों की भी व्यापक उपस्थिति रही |

टिप्पण्या