ह.भ. प. एकनाथ म. क्षीरसागर को मिला ‘डैडी देशमुख जीवन गौरव पुरस्कार

कीर्तन से अंधविश्वासों और बुराइयों के विरुद्ध भी अलख जगाने का सराहनीय कार्य

DT न्यूज़/स्वदेश मालवीय

मुम्बई: मुंबई कीर्तन समाज प्रबोधन के साथ लम्बे समय से निरंतर कार्य करने वाले अमरावती निवासी ह. भ. प. एकनाथ म. क्षीरसागर को ‘विदर्भ महर्षि डैडी देशमुख जीवन गौरव  पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया | कॉटन सिटी एक्सीलेंस अवार्ड और कॉटन सिटी अंतरराष्ट्रीय चित्रपट महोत्सव के अवसर महाराष्ट्र में साहित्य, कला, क्रीड़ा तथा राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों एवं संस्थानों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है | 

                

             अवार्ड और चित्रपट महोत्सव

ह. भ. प. एकनाथ म. क्षीरसागर पिछले पचपन वर्षों से लगातार अपने कीर्तन के माध्यम से समाज में चेतना जागृति का कार्य कर रहे हैं | ज्ञातव्य हो कि क्षीरसागर अपने कीर्तनों के माध्यम से ईश्वर भक्ति के साथ-साथ सामाजिक अंधविश्वासों और बुराइयों के विरुद्ध भी अलख जगाने का सराहनीय कार्य करते हैं, इसीलिये इनके शिष्यों की संख्या भी व्यापक है| 

इस अवसर पर सम्मान समारोह के आयोजक प्रशांत मानकर एवं फेस्टिवल डायरेक्टर मोहनदास सहित प्राचार्य कैलाश जगदेव- के. वी. पी. कॉलेज, डोम्बीवली, मराठी फिल्म अभिनेता भारत गणेशपुर, अखिल भारतीय गन्धर्व महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विकास कसालकर, डॉ. हरीश दुबे, रात्रिकालीन बिड़ला महाविद्यालय और प्रो. एफ सी रघुवंशी आदि विद्वानों ने श्री क्षीरसागर को बधाई दी |

टिप्पण्या