अधिकारी के बाद अन्य दो और अधिकारी को पीटने वाला था कॉन्स्टेबल

 अपनी इंक्रीमेंट रुकने से नाराज पुलिस वाले ने की वरिष्ठ की पीटकर हत्त्या

DT न्यूज़/स्वदेश मालवीय
कल्याण : मुंबई के पास कल्याण में आरपीएफ अधिकारी बसवराज गरग की हत्याकर दी वह भी आरपीएफ कांस्टेबल पंकज यादव द्वारा, जिसे पुलिस ने चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।बड़ी बात यह कि कांस्टेबल पंकज यादव जो गरग को सिर्फ पीटकर सबक सिखाने चाहता था लेकिन बॉक्सर होने के नाते पिटाई के दौरान ही पीएसआई बसवराज गरग की मौत हो गई।


 प्रारंभिक सूचना है कि वेतन वृद्धि रोकने के रंजिश के चलते हत्या की गई थी  कोलसेवाडी पुलिस ने चार घंटे के अंदर पेण से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 2019 में बॉक्सर पंकज यादव द्वारा एक अन्य मारपीट के मामले में जांच अधिकारी गरग के अलावा   कमेटी के अन्य दो अधिकारी ने उसकी इंक्रीमेंट  रुकवा दी थी जिसके लिए पंकज तीनो अधकारियों से गुहार लगा रहा था। लेकिन इन तीनो ने बॉक्सर पंकज यादव की बात नही मानी, जिससे नाराज होकर पंकज  पीएसआई को पीटने के बाद अन्य दो और अफसरों पर हमले की फिराक में पेण गया था।

सचिन गुंजाल(डीसीपी ,कल्याण)ने आगे बताया। आरपीएफ अफसर बसवराज गरग की हत्या कर बॉक्सर चिपलून जाकर एक और अफसर की पिटाई करने जा रहा था की पंकज यादव पकड़ा गया।

  बुधवार रात की घटना में कल्याण ईस्ट रेलवे यार्ड स्थित एक बैरक में आरपीएफ के अधिकारी बसवराज गरग की पंकज यादव के फाइट और लकड़े से पीटने के बाद उनकी मौत हो गई।

 मामले की जांच कोलशेवाड़ी पुलिस्टेशन के क्राइम पीआई सुनील गवली डिटेक्शन ब्रांच एपीआई बोचरे और सावंत की टीम ने चार घंटे में पेण मे छुपे आरोपी को धर दबोच लिया।


टिप्पण्या