आर्य गुरुकुल स्कूलमें "महाराष्ट्र दिवस" एवं कामगार दिन हर्षोल्लास से मनाया
संस्कृति और पारंपरिक ढंग से आर्य गुरुकुल में महाराष्ट्र दिवस मनाया
DT न्यूज़/स्वदेश मालवीय
कल्याण : महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर, हम सभी महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई देते हैं। यह दिन हमारे राज्य के गौरवमय इतिहास की याद दिलाता है।
महाराष्ट्र दिवस, हमारे राज्य के गौरव और समृद्धि की उपलब्धियों का उत्सव है। यह दिन हमें हमारे समाज के एकता, सद्भाव और समानता की याद दिलाता है।
इस महान दिन पर हम सभी को अपने राज्य के विकास और प्रगति में योगदान देने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हम सभी को मिलकर महाराष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस दिन को मनाने के लिए हम सभी को महाराष्ट्र के संस्कृति, भूमि, और जनता के प्रति अपने विशेष संबंध का अभिवादन करना चाहिए। हम सभी को यह दिन समृद्धि, समानता, और शांति के लिए नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते हुए देखना चाहिए।
महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है या हर साल १ मई को मनाया जाता है यह दिन महाराष्ट्र राज्य के गठन का प्रतीक है महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा का जश्न मनाने वाले राजनीतिक भाषण और परेड इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आर्य गुरुकुल विद्यालय में इस वर्ष भी महाराष्ट्र दिवस १ मई २०२३ को बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया।
महाराष्ट्र दिवस पर बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राधामणि अय्यर ने राष्ट्रीय गान और महाराष्ट्र गीत के साथ झंडारोहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिक्षकों द्वारा आकर्षित और सुंदर ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के मौसी और दादा ने मनोरम नृत्य का प्रस्तुतीकरण भी किया।
इस तरह कार्यक्रम का अंत प्रधानाचार्या के आशीर्वचनों से हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि हम सभी को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं। जय महाराष्ट्र!







टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा